बाड़मेर : पचास डिग्री सेल्सियस तापमान में जलापूर्ति का जायजा लेने ग्रामीण इलाकों में पहुंची दबंग जिला कलक्टर

राजस्थान/बाड़मेर- जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को पोकरासर ग्राम पंचायत में आकस्मिक निरीक्षण करते हुए धरातल पर जल स्रोतों की वास्तविक स्थिति जानी और भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने पोकरासर ग्राम पंचायत के चिमनासर भीलों की ढाणी में जलदाय विभाग के ट्यूबवेल का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद पुरोनियों की ढाणी स्थित पीएचईडी ओपन वैल हैडवर्क्स का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों से रू-ब-रू होकर जलापूर्ति की मौजूदा व्यवस्था, चुनौतियों तथा आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने भीलों की ढाणी में तुरंत टैंकरों से जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी गांव या ढाणी में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ट्यूबवेल के निर्बाध संचालन के निर्देश दिए l ताकि ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके l इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता दीपा राम मेघवाल विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *