आंवला, बरेली। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग एवं बरेली प्रभारी मंत्री जीपीएस राठौर ने आंवला मे आए आंधी-तूफान में हुई छति के पीड़ितों को लाखों रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस दौरान बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा डीएम अविनाश सिंह मौजूद रहे। मंत्री आंधी मे हवा मे उड़ने वाले नन्हे मियां से मिलने अस्पताल भी गए। तहसील सभागार में हुए आपदा राहत राशि वितरण कार्यक्रम में आंधी-तूफान के 30 पीड़ितों को कुल 162000, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना में 10 किसानों को कुल 2,29,973 तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 8 पीड़ितों को 37 लाख पांच हजार रुपये बांटे गए। इसमें प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है और पीड़ितों के आंसू पोंछने का काम कर रही है। बरेली में आंधी आने की सूचना पर सीएम योगी जी के निर्देश पर वह तत्काल आंवला पहुंचे है। उनका कहना है कि दुर्घटनाओं उन्हे अथवा उनके परिवारजनों को अति शीघ्र सहायता पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना आदि शिामल है। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आपके साथ खड़े हैं। 24 घंटे में पीड़ितों को सहयोग राशि प्रदान की जा रही है। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि आंधी तूफान का सर्वाधिक प्रभाव आंवला तहसील पर पड़ा है। कई लोगों की मृत्यु, पशुधन और संपत्ति की हानि हुई है। इसका आंकलन कर करके सभी पीड़ितों के खातों में आपदा राशि स्थानांतरित कर दी गई है। कार्यक्रम में दैवीय आपदा कोष से सहायता राशि, कृषक दुर्घटना बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के तहत सहायता राशि वितरित की गई। इसमें एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, वेद प्रकाश यादव, एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ विनय पाल मौजूद रहे। संचालन लेखपाल श्रीधर शर्मा ने किया। पुष्पा देवी, राजेश सक्सेना, कांति, मिश्रीलाल, रामसेवक, अभिलाष, डदल सिंह, मनोज कुमार, फूलवती, जितेंद्र कुमार, अली शेर, शरीफ खान, अंजुम, वीरपाल, सुनील, भजन लाल, छवि नाथ, अनारकली, अशोक कुमार, राजकुमार, सर्वेश कुमार, गीता, सादिक, सत्यवती, सोनवती, गुलशन, सुमित्रा देवी, चंद्रपाल, बबलू, राम वेद, छोटेलाल, राजेंद्र पाल शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, विमला शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार, कालीचरण, महेंद्र पाल, सतीश चंद्र, फूलवती, उर्मिला देवी, नवीता, कन्यावती, चांदनी, महिपाल, बरफा देवी, पवन कुमार आदि को राहत राशि प्रदान की गई।।
बरेली से कपिल यादव
