समाधान दिवस मे एसडीएम ने फरियादियों की सुनी शिकायतें

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को थाना परिसर मे समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंची निधि शुक्ला ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना दिवस मे सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग और अवैध कब्जों से संबंधित रही। एसडीएम ने हल्का लेखपालों एवं दरोगाओं को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। थाना दिवस में चिटौली गांव के प्रधान पति अनुज कुमार ने गांव मे घूरे के गड्ढों की समस्या उठाई। वही चनेटा गांव से चक मार्ग पर पेड़ खड़े होने एवं अवैध कब्जे की शिकायत आई। अग्रास गांव से मकान विवाद का मामला पहुंचा जबकि नौगवां घाटमपुर गांव से रास्ते पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा कस्बे के मोहल्ला भिटोरा से उमेश मिश्रा ने तालाब की भूमि पर कब्जे की शिकायत की एसडीएम ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। एसडीएम निधि शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण मे लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। फरियादियों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह, क्षेत्र के सभी हल्का दरोगा एवं लेखपाल मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *