किरायेदार तमंचा के साथ गिरफ्तार, मकान मालिक की मुश्किल बढ़ी

बरेली। पुलिस से सत्यापन कराए बिना अपराधी को घर मे किरायेदार बनाना मकान मालिक को भारी पड़ गया। किरायेदार को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस मकान मालिक पर भी कार्रवाई कर रही है। कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि राजू उर्फ मोहम्मद हनीफ नाम के मकान मालिक ने चार माह पहले शकील उर्फ भूरे को अपना मकान किराये पर दिया था। शकील कैंट इलाके का नामी अपराधी है। मकान मालिक राजू उर्फ मोहम्मद हनीफ वार्ड संख्या आठ, ठिरिया निजामत खां का निवासी है। पुलिस ने किरायेदार शकील उर्फ भूरे को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम और गोकशी के अभियोग पंजीकृत हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मकान मालिक ने किरायेदार का पुलिस सत्यापन नही कराया था। लापरवाही की वजह से मकान मालिक पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक किरायेदार का सत्यापन जरूर कराएं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में थाने की जीडी में इंट्री करा दी गई है। मकान मालिक राजू उर्फ मोहम्मद हनीफ के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *