राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर जिले में आजादी से लेकर अब तक दर्जनों जिला कलक्टर आए और तबादला होने पर समयानुसार चले गए लेकिन आज नवनियुक्त महिला जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल का जो दबदबा बैठक में दिखाई दिया वैसे अधिकारी बाड़मेर जिले के लिए बहुत गर्व की बात है इनके द्वारा धरातल पर आम आदमी के लिए दशकों से लम्बित मूलभूत समस्याओं का समाधान होने की एक अलख जगी है और लोगों की जुबान पर एक ही शब्द सुनने को मिलेगा की जिला कलक्टर हो तो चिन्मयी गोपाल जैसा जिन्होंने बाड़मेर जिले के लिए बहुत बडे़ बदलावों को धरातल पर उतारें।
आज जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के साथ फ्लैगशिप योजनाओं में अधिक प्रगति लाने और बिजली और पानी की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस बैठक में जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में सख्त निर्देश दिए कि परिवादी की नियमान्तर्गत मिलने वाली राहत तुरंत प्रदान की जाए और उसे इस सम्बंध में अवगत भी कराया जाए। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य किसी शिकायत का केवल निस्तारण ही नहीं है बल्कि उसका सकारात्मक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण लक्ष्य होना चाहिए। उन्हें लंबे समय से पेंडिंग परिवादों की विभागवार समीक्षा की और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति के बारे में समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि गर्मियों का मौसम है हमारा लक्ष्य हर घर तक जल पहुंचाना है। उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को टैंकर आपूर्ति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को यह पता होना चाहिए कि विभाग की ओर से कितने टैंकर कहां कहां भिजवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टैंकर आपूर्ति का फील्ड अधिकारियों से सत्यापन भी करवाया जाएगा। जिला कलक्टर ने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि घरेलू विद्युत कनेक्शन हर हाल में समय सीमा में जारी हो जाने चाहिए।
जिला कलक्टर ने खनन अभियंता को निर्देश दिए कि अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों का सत्यापन करवाकर तुरंत कार्यवाही की जाए। इसके लिए उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से अवैध खनन की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा, उसके बाद उन स्थानों को चिन्हित करके सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा।
जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को लाडो योजना सहित अन्य योजनाओं में अधिक काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने डिस्कॉम को कुसुम योजना कम्पोनेंट ए और सी में लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार द्वारा जारी बजट घोषणाओं के अन्तर्गत होने कार्यों की भी समीक्षा की।
इस बैठक में जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एंव उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत सहित विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
