सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे वुडरो स्कूल के सामने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को ट्रक समेत हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बारादरी के सुरेश शर्मा नगर निवासी 35 वर्षीय मनीष मैसी परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोका कोला कंपनी में ठेकेदार के माध्यम से काम करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से कंपनी जा रहा था। इसी दौरान वुडरो स्कूल के सामने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि टक्कर मारने वाला ट्रक बीसलपुर से चीनी की बोरियां लोड करके परसाखेड़ा स्थित गोदाम पर उतरने जा रहा था।।
बरेली से कपिल यादव
