शिकायत के बाद जांच को गैस एजेंसी पहुंचे नायब तहसीलदार

शाही, बरेली। एसडीएम से शिकायत मिलने के बाद रविवार को एक जांच टीम गांव लालपुर की एक गैस एजेंसी पहुंची। टीम ने एजेंसी का निरीक्षण किया। दर्जनों उपभोक्ताओं को सिलेंडर न मिलने, ऑनलाइन डिलीवरी दिखाए जाने और बीमा के नाम पर अवैध वसूली से संबंधित शिकायते थी। जाँच टीम के पहुँचते ही उपभोक्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार एवं एसओ देवेंद्र सिंह ने गैस एजेंसी के स्टाक की जांच की। आरिफ निवासी बैरमनगर ने जांच करने पहुंची टीम को बताया कि छह माह से सिलेंडर नही लिया है। सिलेंडर की डिलीवरी ऑनलाइन दिखाई जा रही है। उन्होंने बताया 24 मार्च को एजेंसी पहुंचे तो बुकिंग नहीं हुई। सद्दीकन पत्नी नन्हे निवासी बुझिया जागीर ने बताया चार मार्च को मेरा सिलेंडर ऑनलाइन निकाल लिया। शरद निवासी मोहल्ला ठाकुर द्वारा कस्बा शाही ने बताया गत 19 मार्च को मेरा सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया। नगरिया सोवरनी निवासी सत्यपाल यदुवंशी ने नायव तहसीलदार को बताया कि बेटी की 19 अप्रैल को शादी है। एसडीएम के निर्देश के बाद भी एजेंसी वालों ने सिलेंडर नहीं दिए। अमित कुमार ने बताया शनिवार को बीमा के नाम पर 336 रुपयों की मांग बीमा के नाम की। शिकायत पर मुझे धमकाकर फैसला कराने का प्रयास किया। एजेंसी प्रबंधक रामऔतार ने बताया हर पांच साल मे होने वाली जांच के 236 रुपया लिए जाते है। नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार ने बताया जांच मे स्टॉक व स्टॉक रजिस्टर सही पाया गया है। अन्य आरोपों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *