खेत से लापता मासूम चार घंटे बाद ट्यूबवेल पर मिली, ली राहत की सांस

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अधकटा नजराना गांव मे शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब गेहूं की खंदाई के दौरान खेत मे सो रही ढाई साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की घंटों चली तलाश के बाद बच्ची गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ट्यूबवेल पर बोरे मे लेटे सुरक्षित मिल गई। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। शनिवार को गांव निवासी मुस्तफा परिवार के साथ खेत मे थ्रेसर से गेहूं की खंदाई कर रहे थे। काम के दौरान उनकी पत्नी नईमा बानो ने ढाई साल की बेटी तौसीबा को पास ही खेत मे सुला दिया था। परिवार के अन्य सदस्य खंदाई के काम मे जुटे हुए थे। रात 11 बजे मां ने देखा तो बच्ची गायब थी। तुरंत बच्ची की तलाश शुरु हो गई। मजदूरों और ग्रामीणों ने सहयोग किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। काफी देर तक बच्ची का पता नही चला। चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को बच्ची गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंटू के ट्यूबवेल पर बोरे पर लेटी हुई मिली। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों के चेहरे खिल उठे और गांव मे राहत का माहौल बन गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *