बरेली। बरेली जंक्शन पर रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक सब इंस्पेक्टर अचानक गश खाकर गिर गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक बताया गया है। जीआरपी ने औपचारिकताओं को पूरा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि बरेली के थाना बारादरी के ग्रीन बैली निवासी 52 वर्षीय शरद कुमार की मुरादाबाद के थाना डिलारी मे तैनाती थी। रविवार को वह प्रयागराज से लौटे थे। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वह गश खाकर गिर गए। उनको तुरंत एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग से कई लोग जिला अस्पताल पहुंच गये। परिवार को सूचना दी गई। कुछ ही देर मे करगैना से परिवार के लोग पहुंच गये। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो दिन मे हार्टअटैक से दो दरोगा और एक सिपाही की मौत हो चुकी है।।
बरेली से कपिल यादव
