थाने मे भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा, सीओ के फॉलोअर से की गालीगलौज, इंस्पेक्टर क्राइम निलंबित

नवाबगंज, बरेली। जनपद के नवाबगंज थाने मे आने वाले फरियादियों से अभद्रता करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम ने शुक्रवार को सीओ के फालोअर से गाली गलौज करने के साथ ही भाजपा बूथ अध्यक्ष से मारपीट की। जांच के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर क्राइम को सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच के भी आदेश दिए है। एक माह पूर्व नवाबगंज थाने मे जयपाल सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात किया था। तैनाती के बाद से फरियादियों के प्रति उनका रवैया खराब रहा। वह आए दिन फरियादियों से अभद्र व्यवहार करते थे। शुक्रवार की शाम उन्होंने सीओ के फालोअर वीरपाल से अभद्रता की। मोहल्ला कुम्हारान मे भाजपा के बूथ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को फोन कर कहा कि उनके रिश्तेदार के नाम मुकदमा दर्ज है। वह थाने मे मिले। शाम को वह थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान इंस्पेक्टर क्राइम ने उनसे गाली गलौज कर पीटा और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। नाराज बूथ अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। इससे पूर्व पुलिस ने सीओ के फालोअर से बातकर अभद्रता की शिकायत की। भाजपा के बूथ अध्यक्ष से थाने मे मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग की पुलिस ने उसकी भी अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर जांच हुई तो मामला सही पाया गया। जिसे गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *