सिलेंडर मिले नही, सिस्टम मे दिखा रहा डिलीवर्ड, गैस एजेंसी पर धांधली का आरोप

शेरगढ़, बरेली। गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी भी जमकर हो रही है। शेरगढ़ मे एक उपभोक्ता को बुकिंग के दो दिन बाद रिकॉर्ड मे सिलेंडर डिलीवर्ड दिखा दिया गया जबकि उपभोक्ता के घर सिलेंडर नही पहुंचा। इस मामले को लेकर शेरगढ़ थाने मे उपभोक्ता और गैस एजेंसी संचालिका के बीच जमकर नोकझोंक हुई। शेरगढ़ के नगरिया कला निवासी अधिवक्ता मुनीश बाबू गंगवार ने बताया कि उन्होंने 19 मार्च को गैस बुक कराई थी लेकिन रिकॉर्ड मे उसी दिन डिलीवर्ड दिखा दिया गया जबकि उन्हें सिलेंडर नही मिला है। स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने उपभोक्ता और एजेंसी संचालिका को थाने बुलाया गया था। जहां दोनों के बीच नोकझोंक हुई। उपभोक्ता एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वही कस्बे के बबलू गंगवार ने भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री समेत पेट्रोलियम मंत्रालय को टैग कर एक्स पर शिकायत की है। उनका भी यही आरोप है कि गैस बुक करने के बाद सिलेंडर डिलीवर्ड दिखाया जा रहा है, जबकि उन्हें सिलेंडर नही मिला है। इस मामले मे थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। वही भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक ने शेरगढ़ स्थित एक गैस एजेंसी पर धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार को डीएम से शिकायत की है। उनका कहना है कि गैस एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी न की जा रही है। तमाम उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड मे फर्जी डिलीवरी दर्शा दी गई है जबकि उन्हें सिलेंडर नही मिला है। सिलेंडरों की कालाबाजारी भी जमकर की जा रही है। इस मामले में डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *