भुता मे बंटवारे के विवाद मे खूनी संघर्ष, एक गंभीर घायल

भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव नवादा ब्रह्मनान मे संपत्ति के बंटवारे का विवाद इतना इतना बढ़ा कि खून-खराबा हो गया। भाई-भतीजों ने किसान पर जानलेवा हमला किया और धारदार हथियारों से उसका सिर फाड़ डाला। घायल किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। नवादा ब्रह्मनान निवासी अंगनलाल ने बताया कि बंटवारे के विवाद को लेकर 25 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे उसका भाई सूरजपाल अपने बेटे संजय और अनुज के साथ लाठी-डंडे और बांका लेकर उनके घर पहुंच गए। पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बांका से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अंगनलाल के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अंगनलाल की तहरीर पर तीनों के खिलाफ थाना भुता में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल अंगनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच हुआ था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *