बरेली। मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य ने कहा कि अशोक महान ने हमें संदेश दिया कि युद्ध से विजय तो मिल सकती है लेकिन शांति नही। महानगर उपाध्यक्ष पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि सम्राट अशोक के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि आज के युग मे जहां हिंसा और असहिष्णुता बढ़ रही है सम्राट अशोक का संदेश अहिंसा, शांति और मानव कल्याण अत्यंत प्रासंगिक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि कलिंग युद्ध के भारी रक्तपात ने उनका हृदय परिवर्तन कर दिया था। इस दौरान सुरेंद्र सोनकर, बृजेश श्रीवास्तव, हरिओम प्रजापति, अशोक यादव, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, रामप्रकाश लल्ला यादव, सोनू बाल्मीकि, रोहित राजपूत, अनुज मौर्य, गंगा सिंह यादव, हरभजन सिंह, राजेंद्र लोधी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन वृजेश श्रीवास्तव सविता ने किया।।
बरेली से कपिल यादव
