बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरूवार को कस्बे के मोहल्ला भिटौरा मे महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2330वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्राट अशोक की प्रतिमा एवं अशोक स्तंभ की स्थापना के साथ-साथ कस्बे मे विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान कस्बावासियों और व्यापारियों ने फूल वर्षाकर स्वागत किया। आयोजन को लेकर लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग शामिल हुए। कस्बे में यात्रा निकालने से पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान कार्यक्रम के आयोजन सुभाष मौर्य, पंकज मौर्य, कैलाश चंद्र मौर्य, जिला मंत्री संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, डॉ मुदित प्रताप सिंह, हरीश मौर्य, राजवीर मौर्य, डॉ महिपाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, पूर्व प्रधान खेमपाल मौर्य, डॉ महेंद्र मौर्य, कमलेश मौर्य, दीपक मौर्य, पप्पू मौर्य, नितिन शर्मा, सूरज मौर्य, डॉ राजेश मौर्य, अशोक मौर्य, शिवम मौर्य, प्रवीण मौर्य, अध्यापक विवेक मौर्य, भूपेंद्र गंगवार, सूबेदार मेजर राम सिंह, पूर्व सैनिक तुलाराम फौजी आदि सैकड़ो लोग सम्मिलित रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि चौकी इंचार्ज अनूप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। समाज को जातियों मे बांटने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित: मीरगंज। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र की मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड मे सम्राट अशोक महान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम के तहत विशाल रैली प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें सम्राट अशोक के विचारों और संदेशों का प्रचार-प्रसार करते लोग बढ़ रहे थे। क्षेत्र में उत्सव का माहौल था। रैली का समापन मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में हुआ जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह मे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि समाज को जातियों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर अजपा के जिला अध्यक्ष अनिल मौर्य, पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार, प्रेमराज मौर्य, राजकुमार मौर्य, श्याम सम्राट मौर्य, पप्पू मौर्य आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
