बरेली। नाले की गहराई ज्यादा होने के कारण पुलिस युवक की तलाश नही कर सकी। इसके बाद एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमें बुलाई गई जो देर रात तक नाले मे युवक की तलाश मे जुटी हुई थी। बताया जाता है कि नाला लंबे समय से खुला पड़ा था लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सूचना देने वाला युवक शराबी था। जिसके चलते काफी देर तक नाले मे गिरे व्यक्ति का सुराग नही लगा तो पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद बारादरी पुलिस ने नाले के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक युवक नाले मे गिरता दिखा। तब पुलिस ने फिर तलाश शुरू की लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण कोई नतीजा नही निकला। आसपास के लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह नाला खुला पड़ा था लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नही दिया। हादसे के बाद नगर आयुक्त संजीव मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।।
बरेली से कपिल यादव
