हाफिजगंज, बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज पुलिस ने पशु तस्करी के मामले मे दो हिस्ट्रीशीटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पशु चोरी करने के बाद कटान कर मांस बेचते थे। आरोपियों मे चार आरोपी हिंदू समुदाय से और दो मुस्लिम समुदाय से है। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश मे पुलिस जुटी है। 12 मार्च को गांव सावरखेड़ा मे बहगुल नदी किनारे ग्रामीणों ने संरक्षित पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब 40-45 बीघा क्षेत्र मे फैली कंटीली झाड़ियों और पेड़ों के बीच सर्च अभियान चलाया। जहां से संरक्षित पशुओं के अवशेष, हड्डियां और सड़ी-गली खाल बरामद की। इस मामले मे हाफिजगंज थाने मे उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फिदा हुसैन निवासी ग्राम ऐमी गहलुईया थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत, अशफाक निवासी ग्राम सावरखेड़ा थाना हाफिजगंज, अजय सिंह , नंद किशोर उर्फ छोटू निवासी ग्राम भंडसर थाना हाफिजगंज, सुरेंद्र व करन निवासी ग्राम अलियापुर थाना हाफिजगंज को गिरफ्तार किया। जिनमें फिदा हुसैन व अशफाक हिस्ट्रीशीटर है। जबकि फईम निवासी कस्बा धौराटांडा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिनके पास से पुलिस को रस्सी, छुरी व कुहाड़ी मिली। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त थे। वही एक आरोपी फईम निवासी धौराटांडा (थाना भोजीपुरा) पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए हिंदू समुदाय के चारों लोग छुट्टा पशुओं को पकड़कर तस्करों के बताए स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे।।
बरेली से कपिल यादव
