बड़ी कार्यवाही: घर से बरामद हुआ सिलेंडरो का जखीरा

आगरा – आगरा जिले के थाना बसई जगनेर में दिन के समय करीब लगभग 3:00 बजे सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें इलाका पुलिस मौजूद रही। एसआई विमल चौधरी व एसआई ललित प्रशांत यादव के साथ कांस्टेबल जन्मेष मौजूद रहे। शहर में एक तरफ सिलेंडरों की मारामारी मची हुई है वहीं कुछ लोग ब्लैक करने में जुटे हुए हैं।

आज पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कई लोग रडार पर हैं जिन्होंने सिलेंडरों का जखीरा अपने पास रखा हुआ है इनके पास न तो एजेंसी है और न कोई गोदाम है फिर भी सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं कहीं तो छोटे दुकानदार भी अपने दुकान के आगे सिलेंडर रखकर बेचते हैं उनकी कीमत भी 2000 से 2200 रूपये तक बसूल की जा रही हैं ।क्षेत्र में गैस से चलने वाली गाड़ियां व छोटी उनसे काफी मुनाफा वसूलते हैं यह दुकानदार ।मजे की बात तो यह रही यह सभी सिलेंडर बेरी चाहर एजेंसी के बताए जा रहे हैं । सूत्रों की मानें तो सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है जिसमें टोटल 128 सिलेंडर बताए जा रहा है इसी के साथ घर से 17 लीटर डीजल व 8 लीटर पेट्रोल भी बरामद हुआ है मालिक अशोक सिंघल के घर से बरामद हुआ है।

— आगरा से योगेश पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *