अग्निवीर भर्ती दौड़ मे 550 अभ्यर्थी सफल, आज होगा मेडिकल

बरेली। सेना मे अग्निवीर भर्ती रैली में पहले दिन 550 अभ्यर्थी सफल हुए। बुधवार को टेक्निकल पद के लिए 12 जिलों से कुल 850 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। इसमें 550 अभ्यर्थी सफल हुए। दौड़ परीक्षा पास करने वाले युवाओं का 12 मार्च को मेडिकल परीक्षण होगा। दौड़ परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों में आर्मी भर्ती को लेकर काफी जोश दिखा। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए मंगलवार की शाम से ही सेना भर्ती कार्यालय में अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। पहले दिन बुधवार को 12 जिलों के युवाओं के लिए टेक्निकल पद के लिए दौड़ परीक्षा आयोजित की गई। नियत समय पर भर्ती शुरू हुई। दौड़ परीक्षा में 850 अभ्यर्थी शामिल हुए लेकिन 550 ही सफल हो सके। यह भर्ती परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी।पेड़ के नीचे बैठे रहे परिचितदौड़ परीक्षा में आए अभ्यर्थियों के साथ बड़ी संख्या में परिवार और करीबी लोग भी पहुंचे। पूरा दिन युवाओं के परिचित जाट रेजीमेंट सेंटर के बाहर पेड़ के नीचे बैठे रहे। कई लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसी तरह कई अन्य समस्याओं से भी अभ्यर्थी जूझते रहे। भर्ती रैली के समय जाट रेजीमेंट के सामने नकटिया रोड को पुलिस ने वन-वे कर दिया था।पुलिस के साथ तैनात रही पीएसीअग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस के साथ ही दो प्लाटून पीएसी भी तैनात रही। जाट रेजीमेंट सेंटर के बाहर भीड़ नहीं लगे, इसके लिए पुलिस लगातार वहां खड़े लोगों को हटाती रही। भर्ती रैली के समय जाट रेजिमेंट के सामने नकटिया रोड को वन-वे कर दिया गया। भतीं मे शामिल होने आए युवाओं के संबंधी जाट रेजिमेंट के बाहर पूरा दिन पेड़ों की छांव मे डेरा डाल कर इंतजार करते दिखे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां दो प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। जाट रेजिमेंट के बाहर भीड़ जमा नहीं होने दी गई। इसके लिए सुरक्षा चाक चौबंद रखा गया। शुक्रवार को भी 12 जिलों के युवाओं की भर्ती रैली होगी। इसके लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। युवाओं को जाट रेजिमेंट तक पहुंचाने के लिए ई-बसों को भी लगाया: जंक्शन और बस अड्डों से भर्ती देखने आ रहे युवाओं को आसानी से जाट रेजिमेंट तक पहुंचने के लिए ई-बसो को भी लगाया गया है। आसपास के जिलों से तमाम युवा अपने साधनों से भी भर्ती मे हिस्सा लेने पहुंचे। भर्ती के दौरान 23 अप्रैल तक नकटिया रोड वन-वे किया गया है। जिसे संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैयार दिखाई दी। इस बीच पीएसी और पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पैनी नजर बनाए रखें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *