बदायूं से आए 1150 किलो दूषित पनीर को कराया नष्ट

बरेली। शनिवार को एफएसडीए ने जिले के सभी टोल और नाको पर खाद्य पदाथों की चेकिंग का अभियान चलाया। टीम को देखकर एक चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला। टीम ने पीछा कर मंडी मे गाड़ी पकड़ी तो 1150 किलो दूषित पनीर पाया गया। 172500 रुपये कीमत के पनीर को नष्ट करवा दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान रामगंगा पुलिस चौकी के पास एक वाहन मे ड्रम लदे हुए ‌दिखे। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ा दिया। पीछा करते हुए सचल दल की टीम कुतुबखाना सब्जी मंडी पहुंच गई। मौके पर रौनक टेडर्स के सामने 23 पीपे और ड्रम रखे हुए थे। शुक्रवार को भी रौनक ट्रेडर्स से ही घटिया पनीर पकड़ा गया था। टीम को देखकर ड्राइवर भाग गया। पीपों को खोलकर देखा गया तो पनीर का भंडारण और गुणवता संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद टीम ने करीब 172500 रुपये कीमत का 1150 किली पनीर जब्त कर नष्ट करवा दिया। बताया जा रहा है कि यह पनीर भी बदायूं से ही आ रहा था। शुक्रवार को भी टीम ने बदायूं से आए घटिया पनीर को पकड़ा था। उसे जब्त कर नष्ट कराया गया था। कानपुर मे भी इसी पनीर की सप्लाई की गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *