बरेली मे 3041 स्थानों पर होलिका दहन, निकलेंगे 80 जुलूस, अफसर व फोर्स तैनात

बरेली। होली की सुरक्षा को लेकर डीआईजी अजय साहनी ने तैयारियों का जायजा लेकर होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए रेंज के चारों जिलों को सुपर जोन, जोन, सेक्टर और सब सेक्टर मे बांटकर फोर्स की तैनाती की गई है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि रेंज के चारों जनपद मे कुल 9568 स्थानों पर होलिका दहन होगा, जिनमे बरेली की 3041, बदायूं की 2275, पीलीभीत की 1397 और शाहजहांपुर की 2855 शामिल हैं। बरेली मे 80, बदायूं में 15, पीलीभीत में 10 एवं शाहजहांपुर में 18 मिलाकर कुल 123 छोटे-बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें शाहजहांपुर में आठ किलोमीटर लंबा बड़े लाट साहब, 3.5 किलोमीटर लंबा छोटे लाट साहब का जुलूस और बरेली मे राम बारात शामिल है। डीआईजी अजय साहनी ने रेंज के चारों जिलों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जरूरत के मुताविक क्षेत्र का बंटवारा कर फोर्स की तैनाती की जा रही है। खुराफातियों की लगातार निगरानी कराई जा रही है। रेंज के जनपदों को 8 सुपर जोन, 41 जीन, 145 सेक्टर एवं 350 सब सेक्टरों में विभाजित किया गया है। होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए 11446 अफसर व पुलिसकर्मी लगाए गए है। इनमें एडिशनल एसपी 10, सीओ-30, प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष- 92, इंस्पेक्टर- 268, एसआई- 1800, हेड कांस्टेबल-2759, कांस्टेबल- 4728, महिला पुलिसकर्मी-1759 शामिल हैं। इसके अलावा 10 कंपनी व 2 प्लाटून पीएसी और 4 कंपनी आरआरएफ लगाई गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *