बरेली। जनपद बरेली शहर के शास्त्री मार्केट मे एक गोदाम मे बिना लाइसेंस के दवाओं का भंडारण कर बिक्री की जा रही थी। इनमें कई एंटीबायोटिक दवाएं भी है। औषधि विभाग की टीम ने गोपनीय सूचना पर मंगलवार को गोदाम मे छापा मारा तो खलबली मच गई। टीम ने 4.20 लाख रुपये कीमत की दवाएं सीज कर दी। इसके अलावा चार दवाओं के नमूने भी लिए है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। औषधि विभाग की टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री मार्केट मे मैसर्स नीलू फार्मा के मालिक सत्यभान गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। छापे के दौरान पाया कि गोदाम का लाइसेंस नही था। यहां अवैध रूप से एलोपैथिक दवाएं मिली। टीम ने चार लाख 20 हजार रुपये की कीमत की दवाएं सीज कर दी। इसके आलावा चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरोधक राजेश कुमार और अनामिका अंकुर जैन ने डीएम और सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल के निर्देश पर छापा मार गया। औषधि विभाग की टीम ने 19 फरवरी को फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव मे बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था तब 50 हजार रुपये की कीमत की एलोपैथिक दवाएं सीज की गई थी। छापा से आसपास के दुकानदारों में खलबली मची हुई।।
बरेली से कपिल यादव
