बरेली। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा सत्र के आखिरी दिन शिक्षामित्र को मानदेय वृद्धि की घोषणा के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित आभार पत्र बरेली से सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल से मुलाकात कर सौंपा। शिक्षामित्रो ने सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पूरे मंत्रिमंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि शिक्षा किसी भी देश के विकास की नीव है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि प्रदेश के डेढ़ लाख और बरेली मे 2828 शिक्षामित्र लाभान्वित हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अनिल गंगवार ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से शिक्षामित्र का मानदेय 10 हजार था। अब वृद्धि के बाद 18 हजार हो गया है। इस दौरान कपिल यादव, अनिल गंगवार, सत्यम गंगवार, संजू कटियार, राजीव उपाध्याय, गिरिराज, हरिओम गंगवार, लालाराम तिवारी, मोरकली, राजेश गंगवार, शिशुपाल सिंह, सर्वेश पटेल, अर्जुन सिंह, विवेक कुमार मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
