फ़िल्म लेखक सलीम खान को ब्रेन स्ट्रोक, लीलावती हॉस्पिटल में हुई ब्रेन सर्जरी…

मुंबई:

मशहूर फ़िल्म लेखक सलीम खान को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद आनन-फानन में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आज सुबह उनकी ब्रेन सर्जरी कर ब्लड क्लॉट्स को साफ़ किया गया। सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

कल से ही अस्पताल में उनके चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। उनसे मिलने के लिए उनके बेटे सलमान खान, अरबाज़ खान, सोहेल खान के साथ-साथ संजय दत्त और जावेद अख्तर सहित कई फ़िल्मी हस्तियां लीलावती हॉस्पिटल पहुँचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *