अभियान चलाकर फॉर्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य करें पूर्ण- डीएम

बरेली। मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह ने आंवला तहसील मे अफसरों और सीएससी संचालकों को फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर कार्य मे भी तेजी लाने के लिए कहा। अधिवक्ताओं ने उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। डीएम मंगलवार दोपहर आंवला तहसील पहुंचे और फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा की। उन्होंने जनसेवा केंद्र संचालकों से कहा कि वह फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गंभीरता से लेकर पंजीकरण को गति प्रदान करें। वह हर दिन 20 फार्मर रजिस्ट्री का काम करेंगे। 1.22 लाख लक्ष्य के विपरीत आंवला में 75 हजार की फॉर्मर रजिस्ट्री हो गई। डीएम ने कृषि विभाग के अफसरों को सुबह गांवों में जाकर किसानों से सीधा संपर्क करने को कहा। डीएम ने कहा कि लक्ष्य पूर्ण करने में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। डीएम ने बताया कि प्रदेश में बरेली ने आईजीआरएस, आयुष्मान आदि में विशेष स्थान बनाया है। फार्मर रजिस्ट्री मे कर्मियों व सीएससी संचालकों को आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इस कार्य मे लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता को भी शामिल किया गया है। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत 19368 नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें नौ हजार की सुनवाई की जा चुकी है। मीटिंग मे तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय, सीओ नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *