बहन के साथ हनी ट्रैप मे फंसाने वाला भाई भी गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का डर दिखा कर बहन के साथ मिलकर हनी ट्रैप में फंसा कर लाखों रुपये ऐंठने वाले आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सैनिक कॉलोनी इज्जतनगर निवासी उदित पाण्डेय के रूप में हुई है। जबकि पुलिस आरोपी की बहन पूजा शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रेमनगर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि इंद्रानगर निवासी मनीष गंगवार ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि आरोपी हनीट्रैप मे फंसाकर उसे दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर लगातार उगाही कर रहे थे। आरोपियों ने पहले 10 लाख रुपये की वसूली की, उसके बाद फिर से दोबारा 12 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने मामले में पूजा शर्मा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी उदित पांडेय को एमबी इंटर कॉलेज के पास से धर दबोचा। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि उसकी बहन पूजा शर्मा का पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। वह दो बेटियों के साथ अलग रहकर जीवन यापन कर रही है। आय का कोई स्थायी साधन न होने के कारण उसकी बहन की मुलाकात मनीष गंगवार से हुई। मनीष ने खर्चा के लिए उसे रुपये देना शुरू कर दिये। जिससे उसकी बहन के मन में लालच आ गया। उसने बहन के साथ मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। 10 लाख रुपये देने के बाद समझौता कर लिया गया। बाद में फिर से 12 लाख रुपये की मांग की गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *