कार की टक्कर से टूटे बिजली के खम्भे, 400 घरों में बिजली गुल

बरेली। कार की टक्कर से सौ फुटा रोड पर रविवार की दोपहर बिजली के तीन पोल टूट गए। जिससे करीब 400 घरों में शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के अन्य इलाकों में भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हुए। शहर से बिजली कटौती का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी फाल्ट तो कभी शटडाउन से बिजली कटौती की जा रही है। रविवार की दोपहर को 100 फुटा रोड पर वीर सावरकर नगर, सुमन विहार के पास तेज रफ्तार कार ने बिजली के तीन पोल तोड़ दिए। जिससे करीब 400 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र के रहने वाले उपभोक्ता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार बिजली कटौती होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही रविवार की शाम कुतुबखाना सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में फेस नही आने की समस्या रही। सिविल लाइंस प्रथम और तृतीय में भी बिजली का संकट होने की शिकायत रामपुर गार्डन स्थित हेल्पडेस्क पर पहुंचती रही। पीरबहोड़ा फीडर के नर्सरी कॉलोनी के ट्रांसफार्मर पर भी रविवार को काम कराने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *