बरेली देहात। शिवरात्रि, रमजान, होली और बोर्ड परीक्षाओं मे शांति बनाए रखने के लिए थानों मे पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें गांवों के प्रधान और क्षेत्र के संभ्रात नागरिक शामिल हुए। बैठक में अफसरों ने सभी से आपस में मिलजुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही चेतावनी भी दी कि त्योहारों पर किसी भी तरह की नई परम्परा डालने की कोशिश न की जाए। असामाजिक तत्व अफवाह न फैलाएं। अशांति फैलाने वालों को बख्शा नही जाएगा। बहेड़ी मे इंस्पेक्टर, पवन कुमार ने कहा कि त्योहारों को आपस में मिलजुल कर प्यार मोहब्बत के साथ मनाया जाए। कोतवाली में रमजान और शिवरात्रि पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक में कोतवाल ने कहा कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। दुनका मे रमजान माह और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शाही परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक की अध्यक्षता थाना शाही प्रभारी राजेश कुमार बैंसला ने की। बैठक में जुनैद अहमद, तौसीब अहमद, ग्राम प्रधान यासीन खान आदिल बेग, आदि रहे। भोजीपुरा मे हुई बैठक की अध्यक्षता सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने या अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, ग्राम प्रधान मोहम्मद जावेद, सत्य प्रकाश, महेंद्र पाल, रामनिवास गंगवार, जमुना प्रसाद, शंकर लाल, सहित थाने का स्टाफ व प्रधान मौजूद रहे। क्योलडिया मे सीओ निलेश मिश्रा की बैठक में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह इंस्पेक्टर क्राइम शैलेंद्र कुमार, देशराज तोमर महेंद्र प्रताप सिंह ग्राम प्रधान आजम आसिफ रफीक अहमद रविंद्र कुमार गंगवार अनीश खान यादराम प्रेमपाल कश्यप पीर मोहम्मद हफीज कमालुद्दीन मो. फारूक, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे। सिरौली, में सीओ मीरगंज अजय कुमार और थाना प्रभारी विनोद सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर है। हाफिजगंज में कोतवाल प्रवीण कुमार सोलंकी की बैठक में ग्राम प्रधान मोबिन बेगम, शहंशाह अंसारी, कैसर अली, शकील अहमद, सादिक अहमद, संजय गंगवार, सरदार सुखदेव सिंह, हरपाल गंगवार, राजपाल, जितेंद्र गंगवार, लियाकत आदि रहे। आंवला में प्रभारी निरीक्षक के. बी. सिंह ने आगामी त्योहार पर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नवाबगंज में थाना प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी पर्व सकुशल कराने की अपील की। इस दौरान गोपाल कृष्ण शर्मा, सभासद अनुज पाठक, आशीष गुप्ता, इरशाद अहमद, धीरेन्द्र कुमार, रिंकु अवस्थी, बलविंदर सिंह, राजीव कुमार, मुमताज अहमद, मुख्तयार आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
