नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने विशेष बच्चों के साथ मनाया वार्षिक उत्सव

बरेली। नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 फरवरी 2026 को वात्सल्य सेवा संस्थान, रेजिडेंसी गार्डन, बरेली में विशेष बच्चों के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना व डॉ पवन सक्सेना उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों के रूप में भाजपा महामंत्री प्रत्येश पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पांडेय, कवि रोहित राकेश, इनर स्माइल केयर के डायरेक्टर विशेष कुमार जी, पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, डॉ. शिफालिका, जिला चिकित्सालय से अजय गंगवार, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक उप्रेती उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशेष बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदा राणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सकारात्मक सोच समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन भविष्य में भी इसी भावना के साथ सामाजिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करती रहेगी।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के उपाध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ, महासचिव बृजेश सक्सेना, सचिव सचिन पाठक, सचिन श्याम भारतीय, प्रीति शर्मा, प्रगति कादयान, बीना रस्तोगी, चेतना सक्सेना, पूनम भल्ला, अजय चौहान, विष्णु शर्मा, प्रेम कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरित किए गए।

उपस्थितजनों ने नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *