बरेली। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुधवार को पटरी से उतर गई। सड़क निर्माण और सीवर लाइन के काम के चलते कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हालात ऐसे रहे कि जगह-जगह वाहन रेंगते नजर आए और कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मरीजों के तीमारदार बेबसी के साथ रास्ता खुलने का इंतजार करते चलते झेलना रहे। सिविल लाइंस, चौपुला, महादेव सेतु, नावल्टी और किला-सिटी मार्ग समेत कई इलाके घंटों जाम की चपेट में रहे। वही जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि कुछ देर के लिए जाम लगा था बाकी कही कोई दिक्कत नही थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बरेली सिटी स्टेशन से किला पुल होते हुए दूल्हा मियां मजार तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो अगले तीन महीने तक चलेगा। इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन के चलते एक साथ बड़ी संख्या मे वाहन वैकल्पिक मार्गो पर पहुंच रहे है। जिससे दबाव बढ़ गया और जाम की समस्या विकराल हो गई। जमीनी हकीकत यह है कि रोजाना जाम से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और मरीज सभी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है किनिर्माणकार्य के दौरान बेहतर ट्रैफिक प्लान, वैकल्पिक मार्गों का समुचित प्रबंधन और अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके। चौपुला पुल से आने वाले वाहनों को पटेल चौकी की ओर मोड़ा गया, जब मिनी बाइपास से ट्रैफिक कर्मचारी नगर की तरफ भेजा गया। दोनों ओर का ट्रैफिक महादेव सेतु, नावल्टी, पटेल चौक, कोहाड़ापीर और चौकी चौराहे पर आकर मिल गया। नतीजतन इन चौराहों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई। नावल्टी और महादेव सेतु पर हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। यहां जाम इतना बढ़ गया कि आसपास की गलियां भी वाहनों से भर गई।।
बरेली से कपिल यादव
