डॉ. अमित शर्मा ने यूजीसी नेट, सीटेट और यूपी टेट परीक्षा हेतु शुरू की उड़ान निःशुल्क वर्चुअल क्लासेज

बरेली। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक डॉ. अमित शर्मा ने यूजीसी नेट, सीटेट और यूपी टेट परीक्षा हेतु उड़ान निःशुल्क वर्चुअल क्लासेज की शुरुआत की है। यूजीसी नेट, सीटेट और यूपी टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों हेतु अत्यंत सहायक सिद्ध होंगी। डॉ. अमित शर्मा स्वयं दो बार यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं और सात विषयों में प्रथम श्रेणी में परास्नातक के साथ साथ पी-एच.डी. भी हैं। शिक्षण के प्रति पूरी तरह समर्पित डॉ. शर्मा ने एमएड, बीएड, यूजीसी नेट, बीटीसी स्तरीय तीन दर्जन पुस्तकें और दो सौ पचास से अधिक शोधपत्रों का लेखन भी किया है। डॉ. शर्मा बरेली स्थित आरबीएमआई में असिस्टेंट प्रोफेसर, खंडेलवाल कॉलेज में बीएड विभागाध्यक्ष, इग्नू स्टडी सेंटर एस एस कॉलेज शाहजहांपुर में एकेडमिक काउंसलर, प्रा वि मटिया नगला फरीदपुर में प्रधानाध्यापक सहित अनेक शिक्षण संस्थाओं में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में इंग्लिश मीडियम कंपोजिट निपुण स्कूल नवादा बिलसंडी फरीदपुर बरेली में कार्यरत हैं। मुख्य रूप से शिक्षाशास्त्र, इंग्लिश, एसएसटी, साइकोलॉजी, हिंदी और दर्शनशास्त्र का शिक्षण उड़ान वर्चुअल क्लासेज में निःशुल्क होगा। उड़ान शैक्षिक सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर सोती शिवेंद्र चंद्र, समिति की उपाध्यक्ष प्रो. आदर्श कुमारी शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ. धनपाल शर्मा (एडवोकेट), प्रो. (डॉ.)अजय शर्मा, तृप्ति उपाध्याय, प्रीति, जयपाल शर्मा, डॉ अखिलेश उपाध्याय, डॉ संजीव कुमार शर्मा, डॉ श्वेता और हेमेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *