मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे चोरों ने रविवार रात उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडनपुर को निशाना बनाया। चोर स्मार्ट क्लाश की खिड़की की बिल काट कर कक्षा में घुस गए। स्मार्ट कक्ष के लॉक को खोल कर चोर स्पोकर, चार्जर, खेल किटएवं विज्ञान किट चोरी कर ले गए। शिक्षक सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा सामान बिखरा पड़ा है। प्रधानाध्यापक प्रतिबुति ने खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को सूचना दी। प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया प्रधानाध्यापक ने मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। प्रधानाध्यापक ने बताया गत जुलाई माह मे भी विद्यालय में चोरों ने चोरी की थी। पुलिस ने स्कूल से चोरी मोटर बरामद: बरसेर मे ढाई माह पहले कैबिनेट मंत्री चर्मपाल सिंह के भाई का मान सिंह के जीएस पब्लिक स्कूल से एक मोटर, बैटरा और इवर्टर चोरी हो गया था। पुलिस ने बैटरी और इंवर्टर तो दूसरे दिन ही बरामद कर एक व्यक्ति राजू निवासी असदनगर थाना मीरगंज को पहले जेल भेज दिया था, जबकि अनिल मौर्य फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने अनिल को चोरी की मोटर समेत गुलड़िया स्कूल के पास से ही पकड़ लिया और जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
