सम्मेलन मे हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील

भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव बल्लिया के कॉलेज मे आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की। सोमवार को लाला सिपट्टर लाल रामबेटी डिग्री कॉलेज मे हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सभी हिंदुओं को एक जुट रहने का आव्हान किया। वेदप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने आपसी समरसता पर जोर दिया और कहा कि हिंदुओं का पुराना सनातनी इतिहास रहा है। जिन्हें देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर रहना चाहिए। आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपंदा ने बताया कि हिंदुओं को अब आसुरी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए एक जुटता दिखानी होगी। निर्मोही अखाड़ा के नरोत्तम दास महाराज, एक विद्यालय योजना बरेली चैप्टर की डॉ दीपिका मिश्रा, राहुल दीक्षित, गौरव शर्मा, गिरीश गुप्ता, हरिप्रकाश शर्मा, विनीत गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता आदि सैकड़ों लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया। हिन्दू सम्मेलन मे बताये परिवर्तन के पांच विषय: मीरगंज मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन शिव मंदिर समिति हुरहुरी के एक रिसॉर्ट में किया गया। यहां पंच प्रमुख पृथु वात्स्यान ने पांच परिवर्तन के विषय को रखा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का पर्याय ही ‘सनातन’ है, जिसका अर्थ है जो शाश्वत है और जिसका कभी अंत नहीं होता। तहसील प्रचारक नितिन कुमार ने कहा कि हिंदू समाज का मूल आधार आध्यात्मिकता है। संघ अब समाज में पांच मुख्य विषयों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली, नागरिक कर्तव्य पर परिवर्तन लाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर तहसील प्रचारक नितिन कुमार, खण्ड कार्यवाह महेंद्र आर्य, खंड संघचालक रामौतार आर्य, समरपाल यादव, कथा वाचक छाया शास्त्री, बाबा अरविंद गिरि, विशाल कुर्मी आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *