फर्नीचर शोरूम मे लगी आग, समान जलकर हुआ राख

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे फर्नीचर के शोरुम मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नही मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक शोरूम मे रखा सामान जलकर राख हो गया। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गरगईया गांव के मोहम्मद यूनिस उर्फ डब्लू अंसारी सपा नेता है। उन्होंने अपने मकान के बाहरी हिस्से में एमएच फोम के नाम से गद्दे व फर्नीचर का शोरुम खोल रखा है। सोमवार की सुबह अचानक उनके घर मे शार्ट सर्किट हो गया। जिससे निकली आग की चिंगारियों ने उनके फर्नीचर के शोरुम को अपनी चपेट मे ले लिया। शोरुम से निकल रही आग की ऊंची लपटों को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नही हो सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक शोरुम मे रखा लाखों रुपए का फर्नीचर, गद्दे व अन्य सामान जलकर राख हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *