आजमगढ़ – नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि पूर्व में कई बार संस्थान की महिलाओं द्वारा महादान किया गया था इसीलिए नारी शक्तियों को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया। जिसके बाद नारी शक्तियों ने 5 यूनिट रक्तदान कर कोष को मजबूत बनाने का काम किया। रक्तदाता दिवस पर संस्थान की डा. मनीषा मिश्रा, शिल्पी अग्रवाल, डा. पूजा पांडेय, डा. विदुषी अस्थाना व पूनम यशपाल सिंह से ब्लड बैंक के प्रभारी व कर्मचारियों ने ब्लड का संचय किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने कहाकि आप का ब्लड किसी को संजीवनी दे सकता है, नारी शक्ति संस्थान का कार्य बेहद सराहनीय है। जो महिलाओं को रक्तदान करने के लिए जागरूक करने का काम कर रहा हैं। निश्चित ही इस प्रयास से आगे भी महिलाएं जागरूक होकर रक्तदान कर लोगों की मदद करने का काम करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर अपना रक्त देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ब्लड डोनेट करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहता है। किसी भी बीमारी का वह जल्दी शिकार नही होता है।
संरक्षक नीलिमा श्रीवास्तव ने कहा कि जब कभी भी मौका मिले तो हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से जहां रक्तग्राही का जीवन बचाया जाता है वहीं रक्तदाता खुद को स्वस्थ्य रखता हैं इसीलिए इसे महादान कहा जाता है। उन्होंने रक्तदान करने वाली सभी महिलाओं का आभार जताते हुए लोगों से रक्तदान करने की अपील किया।
इस अवसर पर संरक्षक विजयलक्ष्मी मिश्रा, सचिव डा पूनम तिवारी, डा नेहा दुबे, डा सुनीता राय, ममता राय, खुशबू सिंह, रिंकी प्रशांत, प्रियंका चौरसिया मौजूद रही।
रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़