बकाया कर वसूली के लिए 16 संपत्तियां की सील

बरेली। नगर निगम की टीम ने संपत्तिकर जमा नही करने वालों पर बुधवार को भी शिकंजा कसा। टीम ने जोन एक से चार तक अभियान चलाकर एक लाख से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए 16 संपत्तियों को सील कर दिया। इस दौरान छह लाख रुपये से अधिक की रकम भी मौके पर जमा कराई गई। इसमें आजमनगर, साहूकारा, बाजार संदल खां, किला छावनी आदि क्षेत्र के भवन शामिल है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के अनुसार जोन वन और जोन टू में आजमनगर के बाबू हमीद, साहूकारा की प्रकाशवती, बाजार संदल खां के मकसूद अहमद, किला छावनी के तौफीक और जोन-श्री और जोन-फोर मे जगतपुर की आशा बेगम, कांकर टोला की मरियम, राजेंद्रनगर के राजाराम, शांति देवी, इंद्रानगर के जयराम, रोहित, डॉ. हरीशंकर गंगवार, ओमप्रकाश, शास्त्री नगर के राजीव कुमार, संजीव अग्रवाल, आनंद विहार के प्रशांत, प्रशानी, गांधीपुरम में राधा, भूड़ में सौरभअग्रवाल, अंकुर, सरोज, शिव अग्रवाल, गौरव के अलावा दो वक्फ संपत्तियों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। चारों जोन से 6,31,157 रुपये संपत्ति कर वसूल किया गया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया कि कर वसूली का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *