बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार मे डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को राजस्व विभागों की समीक्षा बैठक की। जिसमें कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। भू-राजस्व की समीक्षा में पाया गया कि छह करोड़ रुपये जमा कराया गया है, इसमें ए ग्रेड आया है। बैठक में स्टांप रजिस्ट्रेशन, आबकारी, जीएसटी, परिवहन, विद्युत निगम, कृषि आदि विभागों की समीक्षा की गई। कृषि विभाग के अफसरों ने बताया कि लक्ष्य बढ़ाकर पांच करोड़ कर दिया गया है, जबकि इतनी वसूली के साधन नहीं है। ऐसे में लक्ष्य रिवाइज कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सिंचाई विभाग, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, उद्योग विभाग, बीडीए, खाद्य एवं रसद विभाग, औषधि विभाग, आरएफसी, गन्ना विभाग, पीएम स्वनिधि की भी समीक्षा की गई और सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में न्यायिक एसडीएम आंवला, फरीदपुर व नवाबगंज को कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।।
बरेली से कपिल यादव
