बरेली/ मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे हाईवे पर फ्लाईओवर से गलत दिशा से गुजर रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को कस्बे के निजी अस्पताल भिजवाया। रविवार सुबह 11 बजे जिला रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के गांव ठिरिया विष्णु निवासी घनश्याम मीरगंज साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर रामपुर के शाहबाद इलाके की बाजार मे बेचने लिए जा रहे थे। उन्होंने कुछ सब्जी ई रिक्शा पर लाद रखी थी। फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर रामपुर की दिशा से मीरगंज के लिए गलत दिशा में जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे घनश्याम घायल हो गए। राहगीरो ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। वही रविवार को हाईवे पर शंखा पुल के पास रामपुर की ओर से आ रही कार ने रोड पार कर रहे युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। बेहोश होने के कारण घायल की पहचान नही हो सकी। हालांकि कई लोगों ने उसे मानसिक विक्षिप्त बताते हुए रोड पर घूमते रहने की बात कही है। टक्कर मारने वाला कार चालक फरार हो गया।।
बरेली से कपिल यादव
