धूप खिलने से राहत, अब बूंदाबांदी के आसार, कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट

बरेली। ठंड और घने कोहरे से नए साल तक राहत नही मिलने वाली है। मौसम विभाग ने शनिवार को घने कोहरे के साथ शीत दिवस का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद तीन दिन घने कोहरे का ओरेंज और फिर दो दिन येलो अलर्ट है। जिले के लोगों को शुक्रवार को भी घने कोहरे और ठंड से खास राहत नहीं मिली। दोपहर मे कुछ घंटे की धूप से मामूली राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं से गलन बनी रही। इसके बाद वादल छाए और फिर घना कोहरा छा गया। बर्फीली हवाओं के चलते सुबह ठंड और गलन से लोग कांपते रहे लेकिन सुबह करीब 11 बजे हल्की धूप निकली और एक घंटे में ही मौसम बदल गया। तेज धूप ने लोगों को ठंड, गलन से राहत दिलाई। हालांकि शाम होते ही एक बार फिर गलन बढ़ गई। धूप के चलते दिन के तापमान मे करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। मौसम विभागने अनुमान जताया है कि अगले एक-दो दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। बरेली एयरफोर्स पर दृश्यता शून्य और जिले में 30 मीटर दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम 13.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार के मुताविक 30 दिसंबर तक बरेली में घने से वहुत घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के वीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन तक मौसम मे उतार चढ़ाव हो सकता है। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *