कंप्यूटर ऑपरेटर पर मुकदमा के विरोध मे लोगों का प्रदर्शन

आंवला, बरेली। जनपद की आंवला तहसील के मतदाता पंजीकरण केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार सिंह के खिलाफ बिशारतगंज थाना मे एससीएसटी का मुकदमा दर्ज होने के विरोध मे लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सर्वेश्वर पाल सिंह, एमपी सिंह, भारत सिंह आदि के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने बिशारतगंज थाने मे दर्ज एफआईआर के विरोध मे एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भात बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर पर इस्माइलपुर के बबलू की मां नन्ही देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है जो निराधार व फर्जी है और रंजिशन कराई गई है। मामले मे जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है वह निर्दोष है। उन्होंने एफआईआर निरस्त करने की मांग की। इस दौरान प्रवीन सिंह, शैलेंद्र सिंह राठौर, जय गोविंद सिंह, इंद्रभान सिंह एडवोकेट, प्रताप सिंह, अमर सिंह, आयुष अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, शिवम सिंह चौहान, रामकुमार शर्मा, देवपाल सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, कृष्ण स्वरूप शर्मा, मिलन गुप्ता, नीरज सिंह, रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि मामले मे निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *