एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के बैग मे मिला पत्थर, किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

बरेली। नैनीताल से मुंबई जाने को बरेली एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के बैग मे तलाशी के दौरान पत्थर मिला। सुरक्षा कर्मियों ने पत्थर निकालने को कहा तो यात्री आक्रोशित हो गया। बोला- पत्थर लेकर ही वह यात्रा करेगा। इसको लेकर विवाद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने यात्री को रोक दिया। इससे भड़के यात्री ने सुरक्षाकर्मी को गोली मारने की धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिविल एयरपोर्ट बरेली के सुरक्षा प्रभारी राजीव सिंह राठी ने इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि यात्री राहिल प्रभाकर निवासी बंग्लो जगलिया रोड भीमताल नैनीताल को बरेली से मुंबई जाना था। एक दिसंबर दोपहर 02:55 राहिल का टिकट इंडिगो फ्लाइट (6ई5338) मे बरेली से मुंबई का था। राहिल दोपहर 01:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। वहां लगेज की चेकिंग के दौरान स्कैन मे एक पत्थर दिखा। इस पर राहिल को पत्थर ले जाने से रोक दिया गया। इस पर राहिल पत्थर से आस्था जुड़ी होने की बात कह उसे ले जाने की जिद पर अड़ गया। राहिल ने हंगामा करते हुए धक्का मुक्की और गाली गलौज कर दी। इतना ही नही गोली मारने की धमकी दे डाली। इससे वहां मौजूद अन्य यात्रियों मे अफरातफरी मच गई। काफी समझाने पर नही मानने पर राहिल को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर कर दिया। बाद मे इज्ज्तनगर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा प्रभारी राजीव सिंह राठी की तहरीर पर यात्री राहिल प्रभाकर के खिलाफ धारा 221, 352 और 351 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को कोर्ट मे पेश किया गया। वहां से जमानत पर छूट गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *