अतिक्रमण हटाने के विवाद मे दोनों पक्षों पुलिस ने किए बयान दर्ज, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के मुख्य बाजार में व्यापारी दौलत राम गुप्ता की दुकान तोड़े जाने के मामले में व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। वही ईओ ने थाने मे तहरीर दी है। वही पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच मे जुटी है। शुक्रवार देर शाम ईओ नगर पंचायत कर्मियों के साथ जेसीबी से व्यापारी दौलत राम गुप्ता की दुकान के आगे का हिस्सा अतिक्रमण बताकर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसके बाद व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल की अगुवाई मे व्यापारी ईओ के विरोध मे लामबंद हो गए। आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण न हटाने के एवज मे ईओ की ओर से दो लाख रुपये की मांग की गई है जबकि ईओ की ओर से उन पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप लगाया गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर बयान दर्ज किए। इस दौरान सत्ता पक्ष के कुछ लोग आशीष अग्रवाल के खिलाफ तो कुछ समर्थन मे दिखे। ईओ पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। कहा कि नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। आशीष अग्रवाल ने नगर पंचायत मे आकर गाली गलौज की थी। कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर थाने मे दी है। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी से अवगत कराया गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *