विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेश को मिला गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान

बरेली। गोरखपुर के योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र तारा मंडल में आयोजित तीन दिवसीय विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रांतीय अधिवेशन में बरेली के महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेश पटेल को गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें समाज व हिंदुत्व के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। साथ बरेली की टीम को अच्छा कार्य करने पर योगी आदित्यनाथ हिन्दू रत्न का भी सम्मान दिया गया। सम्मानित होने वाली टीम में प्रदेश मंत्री राजेश मौर्य, जिला महामंत्री पुनीत शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सौरभ गिरी, आईटी सेल प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा, जिला संयोजक रविंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष केशव सिंह, सोनू शर्मा, प्रमोद पटेल, शिवम पटेल, किशन कुमार शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *