वनमंत्री ने शहर के कई वार्डों मे घूमकर वोट बनवाने के लिए किया जागरूक

बरेली। वनमंत्री डॉ अरुण कुमार ने सोमवार को भाजपा नेताओं के साथ नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वनमंत्री ने वार्डों के लोगों को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया और उन्हें एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के बारे में भी जानकारी दी। वनमंत्री ने सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर रोड पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा नेताओं के साथ लोगों की समस्याएं सुनी। वनमंत्री ने भाजपा के सीबीगंज मंडल के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के वार्ड 47 किला छावनी, वार्ड 36 जौहरपुर और वार्ड 59 पस्तौर का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। वार्ड 22 खलीलपुर के पार्षद रचित गुप्ता के आवास पर बैठक की। लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार ने एसआईआर के बारे में बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं से बीएलओ के सहयोग से अधिक से अधिक नए वोट बनवाने के लिए कहा। साथ ही 19 नवम्बर को शहर में निकलने वाली पद यात्रा को सफल बनाने को सहयोग मांगा। कार्यक्रम में पार्षद रचित गुप्ता, जौहरपुर पार्षद वेदराम मौर्य, सीबीगंज मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य, ज्ञानप्रकाश लोधी राजन श्रीवास्तव कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *