विवेचनाएं लंबित होने पर जताई नाराजगी, बोले- थाने से हटवाए कबाड़

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर के निरीक्षण मे सीओ को कई कमियां देखने को मिली। थाने मे बने सुलभ शौचालय मे गंदगी, पुलिस वैरकों में नमी और बैरक के टूटे शौचालय को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और इस अव्यवस्था को दूर कराने के निर्देश दिये। सीओ फरीदपुर संदीप कुमार ने सोमवार को निरीक्षण मे कोतवाली परिसर मे डंप किए गए जर्जर वाहन, चेसिस व अन्य समान जिनका थाने के अभिलेखों में रिकॉर्ड भी नही है उनकी लिस्ट बनाकर जीडी में चढ़ाने और उसके नीलामी की प्रक्रिया कर कबाड़ को हटाने के निर्देश भी दिए। विवेचनाएं लंबित होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। कोतवाली में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का नाम परिवर्तित कर मिशन शक्ति केंद्र लिखवाने के निर्देश भी क्षेत्राधिकारी ने दिए। वही शेरगढ़ मे सीओ बहेड़ी डा. अरुण कुमार सिंह ने शेरगढ़ थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार, मेस, हवालात आदि का मुआयना परिसर में को दिये। अनुपयोगी वाहनों की नीलामी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार को दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *