बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी नगर के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे से लटका मिला। युवक की मौत होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उत्तरवाने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला शेखुपुर मे 48 साल के मोहम्मद जाकिर पुत्र हफीजुल्ला अपने ही मकान मे फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत पर परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से मे परेशान था। उसने शादी भी नहीं की थी और वह चार भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक अपने परिवार से अलग रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
