कूड़ा डालने को लेकर विवाद, पथराव मे 12 घायल

कैंट, बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र मे सोमवार को दो पक्षों में कूड़ा डालने और पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से पथराव के साथ मारपीट की गई। मारपीट और पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजकर तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरु कर दी है। कैट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर एक निवासी सरताज हुसैन ने बताया, कि सोमवार सुबह उनकी मां सकीना बेगम रोज की तरह उस स्थान पर कूड़ा डालने गई थीं, जहां पूरे गांव के लोग कूड़ा डालते हैं। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले फखरुद्दीन एवं जलालुद्दीन ने कूड़ा डालने का विरोध करते हुए इस जगह पर जानवर बांधने की बात कही और गाली-गलौज शुरू कर दी। सकीना के बेटे सरताज हुसैन, सद्दाम हुसैन, मेराज हुसैन, वसीम हुसैन और रियाज हुसैन काम पर जा रहे थे। आरोप है कि फखरुद्दीन अपने परिवार के जलालुद्दीन, महबूब खान, राशिद खान, हनीफ खान, कल्लू व अन्य साथियों के साथ उन पर लाठी-डंडों व तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले मे सकीना बेगम के परिवार के लोग मारपीट में गंभीर घायल हुए है। दूसरे पक्ष के सलाउद्दीन ने आरोप लगाते हुए बताया, कि उनकी मां बरकाती घर का कूड़ा डालने बाहर गई थीं। इस दौरान विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके परिवार के लोग घायल हुए हैं।। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव की सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार ने बताया कि पशु बांधने तथा कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। दोनों ओर से 6-6 लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले मे जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *