मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के हाईवे पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक मेरठ मे बहन से भाई दूज मनाकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मीरगंज मे हाईवे के ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात 1.30 बजे अज्ञात वाहन ने रामपुर से बरेली जा रही बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के कपड़ों मे मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान 27 वर्षीय रजत साहू पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी मलूकपुर बरेली के रूप मे हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना से घर मे कोहराम मच गया। रजत साहू भाई दूज पर मेरठ मे बहन मोनिका के यहां से घर लौट रहे थे। रजत साहू की डेढ़ वर्ष पहले हिमानी से शादी हुई थी। उनका दो माह का बच्चा है। वे प्राइवेट कंपनी मे नौकरी करते थे। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। वही दूसरी ओर मीरगंज मे हाईवे पर कुल्छा खुर्द पेट्रोल पंप के सामने मिलक रामपुर की ओर से आई बाइक कट पर मुड़ रहे ट्रैक्टर ट्राली मे घुस गई। जिससे विनय, रजनीश एवं आदित्य निवासी अस्दुल्लापुर मिलक रामपुर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल भेज दिया। विनय की हालत गंभीर है। पुलिस ने बाइक कब्जे मे ले ली। लोगों ने बताया ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाकर रोड पर मुड़ रहा था।।
बरेली से कपिल यादव
