उपभोक्ताओं के साथ शालीन बर्ताव करें अधिकारी, समय रहते कार्यों मे सुधार करे अधिकारी

बरेली। मंगलवार को पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल ने शहर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारी अगर काम मे सुधार नही करेंगे तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक मे पीलीभीत और बदायूं के अधीक्षण अभियंता प्रजेंटशन नही दे सके। ऐसे में उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। चेयरमैन ने बकाया बिल वसूली बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए। चेयरमैन डा. आशीष गोयल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उपभोक्ताओं के साथ शालीनता के साथ व्यव्हार करें। इसके अलावा विभागीय कार्य की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दे। समीक्षा बैठक में उन्होंने बिजली आपूर्ति, बकाया बिल वसूली और ट्रांसफार्मर फुंकने के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा बिजनेस प्लान के लंबित पड़े कामों को भी समय से पूरा कराने को कहा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जोन-1 और जोन 2 के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान जोन-दो के पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। यहां के अधिकारी अपने कार्यों का ब्योरा भी ठीक से नही दे सके। इसको लेकर चेयरमैन ने नाराजगी जताई है। पीलीभीत और बदायूं के अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट उन्होंने जोन टू के मुख्य अभियंता से मांगी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि समय रहते कार्यों में सुधार नही हुआ तो दोनों जिलों के अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। बदायूं और पीलभीत मे विद्युत आपूर्ति के सवाल पर भी अधिकारी ठीक जवाब नही दे सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में जोन-1 के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश, जोन 2 के मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल, ज्ञानेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार, राजवीर सिंह, सत्येन्द्र चौहान, नितिन सिंह, हरीश कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *