नवाबगंज, बरेली। गन्ना विकास परिषद नवाबगंज मे आयोजित समिति स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निवारण मेले में पिछली बकाया को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने साफ कहा कि जब तक पिछला बकाया भुगतान नही होगा। तब तक वे फैक्ट्री को गन्ना नही देंगे। सांसद छत्रपाल गंगवार ने किसानों का पक्ष लेते हुए अधिकारियों से कहा कि फैक्ट्री की बोली लगाने तक को कोई तैयार नही है। ऐसे में कोई दूसरा तरीका निकाले। किसानों ने ओसवाल चीनी मिल पर पिछला भुगतान रोकने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि भुगतान न होने पर आंदोलन तेज होगा। कुछ किसानों ने सांसद पर ही सवाल दागते हुए शासन -प्रशासन की नीलामी प्रक्रिया को मात्र छलावा बताया। सांसद श्री गंगवार ने गन्ना बकाया को लेकर शीघ्र ही विधायक, एसडीएम व डेलीगेशन की बैठक कर भुगतान की समस्या हल कराने का आश्वासन देकर किसानों को शान्त किया। किसान काफी दिनों से उनका बकाया का भुगतान नहीं हो रहा है और चीनी मिल के अफसर केवल आश्वासन देकर किसानों को बरगला रहे है। बैठक में गन्ना चेयरमैन निर्भय गंगवार, उपाध्याक्ष सर्वेश गंगवार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. एके गंगवार, लेखराज गंगवार, प्रधान संघ अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार, मणिकान्त, मेघा जोशी , प्रधान रबिन्द्र गंगवार व गोपाल गंगवार आदि के साथ ही बड़ी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे। समिति सचिव मेघा जोशी के अनुसार 107 किसानों ने सट्टा व सर्वे संशोधन के लिएआवेदन किया है।।
बरेली से कपिल यादव
