बरेली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से 23 सितंबर को नेहरू युवा केंद्र पार्क मे महापंचायत का आयोजन होगा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक प्रेस क्लब मे आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि महापंचायत किसानों की मांगें उठाई जाएंगी। जिला प्रवक्ता हाजी एम इकबाल खां ने बताया कि सरकार से मांग की जाएगी कि आवारा पशुओं को जल्द पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाए। रामगंगानगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के जमीन अधिग्रहण के मामले को भी उठाया जाएगा। तहसील अध्यक्ष आमिर रजा ने बताया कि सभी मुद्दों को राकेश टिकैत के सामने रखा जाएगा। महापंचायत मे आवारा पशुओं की समस्या, गन्ने का भुगतान, फसलों के मूल्य, डीएपी, यूरिया, भूमि अधिग्रहण, बिजली का निजीकरण समेत कई मुद्दे उठेंगे। चौधरी सतेंद्र सिंह, कासिफ रजा, चौधरी गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
